राजधानी पटना में फुलवारी शरीफ के गुलिस्तान मोहल्ला में खुले नाले की बदबू और गंदगी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
राजधानी पटना में फुलवारी शरीफ के गुलिस्तान मोहल्ला में खुले नाले की बदबू और गंदगी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
फुलवारी शरीफ के गुलिस्तान मोहल्ला में खुले नाले की बदबू और गंदगी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मच्छरों का प्रकोप बढ़ापटना: गुलिस्तान मोहल्ला, वार्ड नंबर 23, फुलवारी शरीफ (पटना) की एक गली की हालत बेहद दयनीय हो गई है। यहां का मुख्य नाला टूट चुका है और पूरी तरह खुला पड़ा है। नाले में गंदा पानी, प्लास्टिक की थैलियां, कचरा, बोतलें और मलबा भरा पड़ा है, जिससे तेज बदबू फैल रही है।स्थानीय लोगो के अनुसार, नाले के खुले रहने से मच्छरों की भरमार हो गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। गली में घुसते ही सड़क के दोनों तरफ गंदगी और कीचड़ का सामना करना पड़ता है।एक स्थानीय निवासी ने बताया, “रात में बदबू इतनी तेज होती है कि सोना मुश्किल हो जाता है। बच्चे लगातार बुखार और डेंगू जैसे लक्षणों से पीड़ित हैं। हमने कई बार वार्ड पार्षद और नगर परिषद को शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।”
Comments
Post a Comment