ब्रेकिंग: लखीसराय दियारा में पुलिस रेड – 30 पिस्टल, 30 बैरल, 4 मशीनें जब्त! सरगना का नाम उजागर

#BREAKING 🔴

लखीसराय पुलिस की सुपर रेड – दियारा में छुपी थी बंदूक बनाने की फैक्ट्री! 30+ हथियार जब्त

बिहार में हथियारों का जखीरा पकड़ा गया! मुंगेर का रफीक और जमूई का रुस्तम धराया – SP ने बताया पूरा प्लान

स्कूल के ठीक बगल में चल रही थी अवैध गन फैक्ट्री! लखीसराय पुलिस ने मचाया तहलका

मुंगेर-जमूई कनेक्शन टूटा! लखीसराय पुलिस का बड़ा खुलासा – दियारा में चल रहा था हथियार कारखाना

लखीसराय पुलिस ने बंदूक फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है काफी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद हुआ है

बिहार के लखीसराय में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने बंदूक फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. इस दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है. इसके साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. लखीसराय पुलिस के लिए यह बड़ी कार्रवाई है.

गिरफ्तारी के बाद खुलासा: पुलिस ने यह कार्रवाई सूर्यगढ़ा प्रखंड अतंगर्त बोड़ना गांव के समीप एक स्कूल के पास की. मुंगेर निवासी एक अपराधकर्मी मो. रफीक पिता मो हमीद को पुलिस ने शक के आधार पर गिरफ्तार किया था. पूछताछ में कई अन्य जानकारी होने के बाद लखीसराय एसपी अजय कुमार के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी

कई मशीन बरामद: कार्रवाई करते हुए सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम अपने दलबल के साथ जमूई पहाड़पुर गांव से मों रूसतम अंसारी पिता मो शमसुधीन अंसारी को गिरफ्तार किया. जिसके पास से पिस्टल बनाने वाले कई उपकरण, लेथ मशीन, ड्रीलिंग मशीन, गारइंडर मशीन को जब्त किया गया है.

दियारा में बंदूक का कारखाना: इस संबध में लखीसराय एसपी अजय कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कई दिनों से दियारा में हथियार बनाने का काम चल रहा है. सूचना मिली थी कि झाझा में हथियार बनाया जा रहा, जिसकी जांच करते हुए दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया गया, जो कि मुंगेर और जमूई के रहने वाले हैं.

"ये लोग पहले से हथियार बनाने का काम करते रहे हैं, इससे मिली जानकारी के बाद कुल छिपाये गए हथियार बरामद किए गये. लोहे का 30 अर्धनिर्मित देसी पिस्टल, अर्धनिर्मित बैरल 30, हथियार बनाने वाली 4 मशीन बरामद किए गए हैं." -अजय कुमार, एसपी, लखीसराय
https://t.me/BiharNewsPoint



#Lakhisarai | #BiharPolice |
#LakhisaraiPolice | #CrimeNews |
#BiharNews | #Crime | #GunFactry

Comments