दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वार्ड-65 अशोक विहार नगर निगम उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी वीना असीजा के समर्थन में
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वार्ड-65 अशोक विहार नगर निगम उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी वीना असीजा के समर्थन में आयोजित 'पन्ना प्रमुख सम्मेलन' को संबोधित किया।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "भाजपा का हर पन्ना प्रमुख, हर कार्यकर्ता, हमारी सबसे बड़ी ताकत, हमारी सबसे मजबूत नींव और हमारी निश्चित जीत का अडिग आधार है। पिछले 8 महीनों में दिल्ली में भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर हमें घर-घर जाना है। जनता के आशीर्वाद से अबकी बार दिल्ली नगर निगम उपचुनावों में 12 के 12 वार्डों में कमल खिलने जा रहा है।"
इस अवसर पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल, कैबिनेट सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा और भाजपा के पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।
#RekhaGupta | #ManjinderSinghSirsa | #PraveenKhandelwal | #Ward65 | #VeenaAsija | #PannaPramukhMeeting | #Delhi
Comments
Post a Comment