मिर्जापुर जिले का नाम बदलकर ‘विंध्य धाम नगर’ करने का प्रस्ताव

मिर्जापुर जिले का नाम बदलकर ‘विंध्य धाम नगर’ करने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित कर दिया गया है। यह प्रस्ताव हाल ही में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मंजूरी के बाद आगे बढ़ाया गया।

बैठक में उपस्थित लगभग सभी सदस्यों ने इस नाम परिवर्तन प्रस्ताव का समर्थन किया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने यह प्रस्ताव पेश किया, जिसे मिर्जापुर सदर विधायक रत्नाकर मिश्र समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का भी पूरा समर्थन मिला।

अब इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला राज्य सरकार द्वारा लिया जाएगा, जिसके बाद मिर्जापुर जिले का नाम आधिकारिक तौर पर ‘विंध्य धाम नगर’ रखा जा सकता है।

 |#Mirzapur | #VindhyaDhamNagar | #NameChange | #UttarPradeshGovernment | #DistrictCoordinationCommittee | #UttarPradesh

Comments