दिल्ली के पटेल नगर में बुधवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान हत्या मामले में वांछित अपराधी मेहताब को गोली लग गयी और वह घायल हो गया। अधिकारी ने कहा, "जब पटेल नगर थाने की पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने गोली चला दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जवाब कार्रवाई में गोली चलायी, जो मेहताब को लग गयी। उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
Comments
Post a Comment