इंडिगो का सिस्टम हुआ ठप तो हेल्प के लिए आगे आया रेलवे, 6 से 9 दिसंबर तक इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जान लीजिए टाइमिंग
Indigo Crisis Special Train:
इंडिगो का सिस्टम हुआ ठप तो हेल्प के लिए आगे आया रेलवे, 6 से 9 दिसंबर तक इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जान लीजिए टाइमिंग
इंडिगो की उड़ानों में चौथे दिन भी संकट जारी है. बिहार से लेकर देश के कई हिस्सों में हजार से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी है, जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.
इसका सीधा असर पटना-दिल्ली रुट पर देखने को मिल रहा है.
ऐसे में दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.
10 से 15 दिसंबर तक सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं, वेटिंग टिकट भी मिलना बंद है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए 6 से 9 दिसंबर तक कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा
स्पेशल ट्रेन शेड्यूल
02309 पटना–आनंद विहार टर्मिनल
6 और 8 दिसंबर को चलेगी.
02310 आनंद विहार–पटना
7 और 9 दिसंबर, शाम 7 बजे प्रस्थान, अगले दिन 2 बजे पटना आएगी.
02395 पटना–आनंद विहार
7 दिसंबर, रात 8:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन 3 बजे पहुंचेगी.
02396 आनंद विहार–पटना
8 दिसंबर, शाम 7 बजे प्रस्थान, अगले दिन 2 बजे पटना पहुंचेगी
05563 दरभंगा–आनंद विहार
7 दिसंबर, शाम 6:15 बजे, अगले दिन 9:15 रात दिल्ली पहुंचेगी.
05564 आनंद विहार–दरभंगा
9 दिसंबर, रात 12:05 बजे, 11 दिसंबर सुबह दरभंगा पहुंचेगी
Comments
Post a Comment