₹900 करोड़ हवाला: रांची के CA नरेश केजरीवाल पर ED का शिकंजा, FEMA के तहत कई ठिकानों पर रेड

₹900 करोड़ हवाला: रांची के CA नरेश केजरीवाल पर ED का शिकंजा, FEMA के तहत कई ठिकानों पर रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और कथित हवाला ऑपरेटर, उसके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर रांची, मुंबई और सूरत में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन से संबंधित 900 करोड़ से अधिक के संदिग्ध हवाला नेटवर्क से जुड़े एक मामले का हिस्सा है।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फेमा की धारा 37 के तहत अधिकृत यह तलाशी अभियान रांची स्थित सीए और इस नेटवर्क का कथित सरगना नरेश कुमार केजरीवाल के यहां और उसके रिश्तेदारों और सहयोगियों के ठिकानों पर चलाया जा रहा है।

@dir_ed #ED #Hawala #Raids #Ranchi #Jharkhand #Mumbai #Surat #MoneyLaundering #Investigation #EnforcementDirectorate #NareshKejriwal 

Comments