बिहार में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई चाइना' मेड पिस्टल, AK-47 के 153 जिंदा कारतूस नालंदा से पांच हथियार तस्कर गिरफ्तार

📍बिहार में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई 

चाइना' मेड पिस्टल, AK-47 के 153 जिंदा कारतूस 
नालंदा से पांच हथियार तस्कर गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ और नालंदा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा हुआ है. जिले के सोहन कुआं मोहल्ले में टीम ने पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से आधुनिक हथियार, भारी मात्रा में कारतूस, मैगजीन और एक वाहन बरामद किया गया है 

नालंदा में हथियार तस्करी का पर्दाफाश : एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सोहन कुआं स्थित एक किराए के फ्लैट में हथियारों की अवैध डिलीवरी होने वाली है. सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद तस्करों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया


'चाइना' मेड पिस्टल, AK-47 के 153 कारतूस मिले : इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मेड इन चाइना 5 पिस्टल, AK-47 के 153 जिंदा कारतूस, 6 मैगजीन और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया. गिरफ्तार हथियार तस्करों से पूछताक्ष में पता चला कि स्कॉर्पियो झारखंड से आए तस्करों की है
झारखंड के तीनों आरोपी आपस में सगे भाई : नालंदा एसपी ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला परवेज, मुंगेर निवासी सौरभ झा और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन युवक शामिल हैं. झारखंड के तीनों आरोपी आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं
इसी फ्लैट में होती थी हथियारों की खरीद–बिक्री : नालंदा पुलिस के अनुसार, जिस फ्लैट से हथियार बरामद हुए हैं, उसे सौरभ झा ने किराये पर लिया था. इसी फ्लैट को हथियारों की खरीद–बिक्री और डिलीवरी के ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था. सौरभ ने स्थानीय तस्कर और झारखंड से आए लोगों के बीच संपर्क की भूमिका निभाई थी.

क्या बोले पुलिस अधिकारी? : लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी हथियार तस्करी के साथ-साथ जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार से जुड़े हुए हैं. आशंका जताई जा रही है कि इसी माध्यम से अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था |

'सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इन्हें किन-किन इलाकों में खपाया जाना था. इस मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं.''
    - रंजीत कुमार रजक, लहेरी थानाध्यक्ष

''सूचना मिली थी. एसटीएफ और बिहार पुलिस के सहयोग से पूरी कार्रवाई की गई. हथियार तस्कर और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है. चार जमशेदपुर के निवासी है. मुंगेर से यहां हथियार लाते थे और यहां से हथियार दूसरी जगह ले जाते थे. झारखंड पुलिस से संपर्क में है.'' 
               - भारत सोनी, एसपी, नालंदा 

#Nalanda #Bihar 

Comments