छपरा में खौफ का दूसरा नाम था शिकारी राय – पुलिस ने सुबह-सुबह किया एनकाउंटर!

छपरा में खौफ का दूसरा नाम था शिकारी राय – पुलिस ने सुबह-सुबह किया हाफ एनकाउंटर!

पुलिस पर गोलियाँ चलाईं, खुद का पैर गँवाया! शिकारी राय का खौफनाक अंत – पूरी कहानी

छपरा पुलिस लाइन हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुख्यात शिकारी राय का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया ,पैर में गोली लगी

सारण जिले के छपरा शहर में रविवार को पुलिस लाइन के पास दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या के महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार तड़के एसटीएफ और सारण पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात अपराधी नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया. शिकारी राय के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है |
हथियार बरामदगी के दौरान खुलेआम फायरिंग: सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम गड़खा थाना क्षेत्र के आख्तियारपुर निवासी शिकारी राय को पकड़ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव पहुंची थी
 पूछताछ में उसने कबूल किया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार बिशनपुर के ही एक बगीचे में छिपाया है. जब पुलिस उसे हथियार बरामद कराने ले गई तो अचानक शिकारी राय ने झाड़ियों में छिपी पिस्टल निकालकर पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी

जवाबी कार्रवाई में शिकारी राय और ASI घायल:
पुलिस पर फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तुरंत पोजीशन ली और जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान शिकारी राय के दाहिने पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा. मुठभेड़ में एएसआई सुमन कुमार भी घायल हो गए. दोनों घायलों को तुरंत छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है

पुलिस लाइन के पास हुई थी निर्मम हत्या: दरअसल रविवार दोपहर छपरा पुलिस लाइन के ठीक बगल में बाइक सवार बदमाशों ने आजाद सिंह नाम के एक व्यक्ति की दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी वारदात दिनदहाड़े और पुलिस लाइन से महज चंद कदम की दूरी पर होने से हड़कंप मच गया था. सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने शिकारी राय को मुख्य आरोपी के रूप में चिह्नित किया था

दर्जनों आपराधिक मामलों में वांछित: कुख्यात शिकारी राय लंबे समय से हत्या, लूट, रंगदारी और अपहरण जैसे कई संगीन मामलों में वांछित चल रहा था. उसके खिलाफ सारण सहित आसपास के जिलों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार रविवार की हत्या में भी उसकी प्रमुख भूमिका थी और वह वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था

जल्द बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी: एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि शिकारी राय की गिरफ्तारी से पुलिस लाइन हत्याकांड का बड़ा खुलासा हुआ है
पूछताछ जारी है और उसके निशानदेही पर बाकी फरार आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा
 पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां आम लोगों में राहत है, वहीं अपराधियों में खौफ पैदा हुआ है एसएसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर पुलिस अमल कर रही है और कोई भी वारदात करने वाला बख्शा नहीं जाएगा

"गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और सारण पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह कुख्यात अपराधी नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय को घेराबंदी की. हथियार बरामदगी के दौरान उसने अचानक पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में शिकारी राय को पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया हमारे जांबाज़ ASI सुमन कुमार भी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं अपराधियों के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी."-डॉ. कुमार आशीष, एसएसपी, सारण

@ipskumarashish @SaranPolice 
#STF #Bihar #Crime #BiharNews
#CrimeControlModel #Saran

Comments