जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मिथिला क्षेत्र में रेलवे सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।

संजय झा ने रेल मंत्री को एक पत्र सौंपते हुए कई महत्वपूर्ण मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया। इनमें प्रमुख रूप से सीतामढ़ी से अयोध्या धाम जंक्शन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन, दिल्ली-लौकहा स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन में बदलना, दरभंगा संपर्क क्रांति और अहमदाबाद-दरभंगा ट्रेन का विस्तार शामिल है।
इसके अलावा हरनगर-हसनपुर लाइन कार्य में तेजी, तमुरिया स्टेशन का आधुनिकीकरण, सकरी-झंझारपुर-फारबिसगंज रेलखंड का दोहरीकरण और तमुरिया-सुपौल नई रेल लाइन के सर्वेक्षण की मांग भी रखी गई।
संजय झा ने कहा कि इन परियोजनाओं से मिथिला क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ होगा।
#Mithila #Railway #SanjayJha #AshwiniVaishnaw #VandeBharat #IndianRailways #Bihar #Darbhanga #Sitamarhi #JDU #BiharNews
Comments
Post a Comment