बिहार में एचआईवी/एड्स उपचार सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में गुरुवार को अत्याधुनिक एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर का शुभारंभ किया गया।

संस्थान के आयुष भवन में स्थापित यह नया केंद्र राज्य में एचआईवी मरीजों को एक ही स्थान पर समग्र और उन्नत उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक सुमित कुमार और एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगे.) डॉ. राजू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। इस सेंटर के शुरू होने से बिहार में एआरटी केंद्रों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है, जिससे हजारों मरीजों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण उपचार का लाभ मिलेगा। यह पहल राज्य में एचआईवी/एड्स नियंत्रण के प्रयासों को नई मजबूती प्रदान करेगी।
 #AIIMSPatna | #HIV | #ARTCentre | #Bihar | #Health | #AIDSawareness | #MedicalNews | #Healthcare

Comments