समस्तीपुर मंडल कारा में बंदियों के लिए इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि जेल से बाहर आने के बाद वे सम्मानजनक रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ सकें। संस्था के क्षेत्र प्रभारी ज्ञान रोशन ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बंदियों को रोजगार से जोड़ने एवं नौकरी प्राप्त करने में भी सहायता प्रदान की जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थी बंदियों के बीच अध्ययन सामग्री के रूप में कॉपी एवं पेन का वितरण भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह पहल कौशल विकास, सामाजिक सुधार एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Comments
Post a Comment